*कानपुर नगर, दिनांक 27 मार्च, 2023 (सू0वि0)*
कानपुर 27 मार्च*खेत तालाब योजना में खेत तालाब निर्माण हेतु कृषकों का ऑनलाइन योजना पोर्टल upagriculture.com पर लॉगिन करें।
भूमि संरक्षण अधिकारी श्री आर०पी०कुशवाहा ने किसान भाइयों को बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत संचालित वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब योजना में खेत तालाब निर्माण हेतु कृषकों का ऑनलाइन चयन के सम्बन्ध में विभाग द्वारा उक्त योजना का पंजीकरण हेतु किसान पारदर्शी सेवा योजना पोर्टल upagriculture.com पर लॉगिन करें।
उन्होंने उक्त योजना के नियम व शर्तो के बारे में बताया कि वर्ष 2023-24 में ऑनलाइन बुकिंग हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर खेत तालाब के ऑनलाइन पंजीकरण दिनांक 20 मार्च, 2023 से प्रारम्भ हो चुके हैं। किसान भाई खेत तालाब निर्माण हेतु तत्काल बुकिंग कर लाभ उठाऐं। कृषकों का चयन जनपदों में निर्धारित लक्ष्यानुसार “प्रथम आवक – प्रथम पावक” के सिद्धान्त पर किया जायेगा। upagriculture.com पर लॉगिन कर खेत तालाब की बुकिंग करें। कृषकों द्वारा पंजीकरण के उपरान्त लघु खेत तालाब (आकार 22×20×3 मीटर हेतु रू0 1000/- टोकन मनी जमा करना होगा। इस हेतु चालान तीन प्रतियों में आँनलाइन जनरेट होगा। टोकन मनी जमा होने की ऑनलाइन पुष्टि होने के बाद आगामी 15 दिन में कृषकों को खेत तालाब के निर्माण हेतु निर्धारित खेत की खतौनी, फोटो तथा निर्धारित घोषणा-पत्र अपलोड करना होगा। यदि 15 दिवस के अन्दर कृषक द्वारा अभिलेख अपलोड नहीं किया जाता है तो, टोकन मनी जब्त कर प्रतीक्षा सूची से अगले कृषक को अवसर प्रदान किया जायेगा। अनुदान का भुगतान डी०बी०टी० के माध्यम से तीन किस्तों में किया जायेगा। खेत तालाब की खुदाई दरेशी एवं पक्का इनलेट सहित खेत तालाब की कुल लागत रू0 105000/- है जिसमें सरकार द्वारा कुल 50 प्रतिशत अनुदानित धनराशि रू0 52500/- देय है।
————————-

More Stories
बागपत2अगस्त26*कबड्डी खिलाड़ी मोनू की आज शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*