आगरा 23 मार्च *नियमों को ताक पर रखकर हाइवे के पास चल रहा देशी शराब का ठेका
आबकारी विभाग की मिलीभगत से ठेकेदार उड़ा रहा नियमों की धज्जियां
आगरा। तहसील खेरागढ़ के नगला कमाल चौराहे पर कोट चन्दौसी स्टेट हाईवे से पचास मीटर की दूरी पर नियमों को ताक पर रख कर चल रहा देशी शराब का ठेका। अधिकारियों का कहना है कि नियम के अनुसार शराब के ठेका को नेशनल हाईवे व स्टेट हाइवे से 220 मीटर की दूरी होनी चाहिए लेकिन नगला कमाल चौराहे पर चल रहे देशी शराब के ठेका की स्टेट हाइवे से दूरी 50 से 60 मीटर हैं। सूत्रों की मानें तो आबकारी विभाग की मिलीभगत से चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि देशी शराब का ठेका घनी आबादी में चौराहे पर होने से आएदिन झगड़े फिसाद होते है जिससे आसपास के लोगों भारी परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने बताया कि अगर यह ठेका यंहा से नहीं हटाया गया तो ग्रामीण ठेका को हटाने के लिए सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगें। आबकारी इंस्पेक्टर आकाश तिवारी का कहना है कि मेरी अभी कुछ समय पहले ही इस क्षेत्र में पोस्टिंग हुई है। अगर गलत तरीके से चल रहा है तो उसकी जानकारी कर कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
नैनीताल29अप्रैल26*जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, ईलाके में दहशत,
नैनीताल लालकुआं29अप्रैल26* 34वीं बटालियन आईटीबीपी में खुला आंचल मिल्क पार्लर,
लालकुआँ29अप्रैल26*प्रधान विवाद में बड़ा उलटफेर: