*23 मार्च 2023*
*आइसा भागलपुर*
भागलपुर 23 मार्च*शहीद-ए-आजम भगत सिंह-सुखदेव-राजगुरु की शहादत पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि करते हुए संकल्प लिया-आइसा*
*आज़ादी-लोकतंत्र-संविधान की हिफाज़त के लिए एकजुट होंगे छात्र-नौजवान–आइसा*
*सम्मानजनक रोजगार व सामाजिक न्याय पर बढ़ते हमले के खिलाफ तेज होगा संघर्ष–प्रवीण कुशवाहा*
आज भागलपुर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और इसके साथ ही 14 अप्रैल तक चलने वाले रोजगार बचाओ–देश बचाओ अभियान की शुरुआत हुई !श्रद्धांजलि सभा के दौरान नए भारत के वास्ते, भगत सिंह-अंबेडकर के रास्ते, आज़ादी-लोकतंत्र-संविधान-भाईचारा पर हमला नहीं सहेंगे, नई शिक्षा नीति 2020 को रद्द करो, रोजगार को मौलिक अधिकार बनाओ, अमर शहीदों का पैगाम जारी रखना ये संग्राम आदि नारे लगे,
आगे श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए आइसा विश्वविद्यालय संयोजक प्रवीण कुशवाहा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आजादी आंदोलन के मूल्यों और आज़ादी-लोकतंत्र-संविधान व नागरिकों को हासिल हक़ अधिकार पर हमला कर रही है। छात्र–युवाओं को रोजगार देने के बजाय उल्टे रोजगार के अवसरों को समाप्त किया जा रहा है। रोजगार के अवसरों को अपने दुलारे पूंजीपतियों को नीलाम किया जा रहा है! और बदहाल शिक्षा और रोजगार की स्थिति युवाओं को एक बार फिर से भगत सिंह के रास्ते पर चलने के लिए तैयार कर रही है और यही युवा वर्तमान सामाजिक आर्थिक व्यवस्था को बदल कर भगत सिंह के सपनों की दुनिया बनाएंगे।
श्रद्धांजलि सभा संबोधित करते हुए आइसा विश्वविद्यालय सहसंयोजक प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा, रोजगार, लोकतंत्र और संविधान को खत्म कर युवाओं को नफरत और उन्माद में ढकेलना चाहती है। इसके खिलाफ पूरे देश में क्रांतिकारी बदलाव की जरूरत है, जो भगत सिंह और अंबेडकर के रास्ते पर आगे बढ़कर हासिल किया जाएगा। ‘नए भारत के वास्ते, भगत सिंह–अंबेडकर के रास्ते’ नारे के साथ नौजवान देश को बदलने में आगे बढ़ेंगे। आज के कार्यक्रम में शामिल आइसा नेता अंबुज आनंद,प्रियांशु कुमार, गौरव कुमार यादव, विशाल प्रताप, अभिषेक कुमार, दिलखुश कुमार, नीतीश कुमार, विकास कुमार, प्रशांत कुमार , प्रीतम कुमार, इत्यादि अन्य छात्र मौजूद थे
*अडानी की लूट और साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान*
छात्र संगठन आइसा द्वारा 23 मार्च भगत सिंह की शहादत दिवस से 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती तक अडानी की लूट और साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान चलाया जाएगा।
साम्प्रदायिक नफरत के खिलाफ और युवा भारत के लिए शिक्षा और रोजगार की लड़ाई तेज करो सहित मोदी-अडानी कंपनी राज का पर्दाफाश करो व साम्प्रदायिक-कॉरपोरेट राज-2 के खिलाफ भगत सिंह और बाबासाहेब अम्बेडकर के सपनों का भारत के लिए यह अभियान लिया गया है। इसमें छात्रों के व्यापक हिस्से तक पहुंचने की योजना है।
प्रवीण कुशवाहा
विश्वविद्यालय संयोजक
आइसा भागलपुर
23/03/2023/

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*