मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26* दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से ₹90 हजार के कुंडल छीने, रोहाना चौकी से चंद कदम दूर हुई वारदात
लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक
तीन दिन बाद भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, पीड़िता को मिल रहा केवल आश्वासन
मुजफ्फरनगर,,, नगर कोतवाली क्षेत्र की रोहाना चौकी अंतर्गत दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से स्कूटी सवार बदमाश द्वारा करीब 90 हजार रुपये कीमत के सोने के कुंडल लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। वारदात को तीन दिन बीत जाने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए पीड़िता के परिजनों और क्षेत्रवासियों में रोष है। छपार निवासी बुजुर्ग महिला कुलसुम अपनी बेटी के घर ग्राम पावटी जा रही थीं। बताया गया कि करीब 11 बजे रोहाना पहुंचने पर एक स्कूटी सवार युवक ने उन्हें लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ बैठा लिया। रोहाना मिल फाटक के पास पहुंचते ही आरोपी ने महिला को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और उनके कानों से करीब 90 हजार रुपये कीमत के सोने के कुंडल छीनकर फरार हो गया। घटना के दौरान बुजुर्ग महिला सड़क पर गिरकर घायल होने से बाल-बाल बचीं। बताया जा रहा है कि पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। खास बात यह है कि घटनास्थल से रोहाना पुलिस चौकी की दूरी महज चंद कदम बताई जा रही है। वारदात के बाद बहेड़ी के दो युवकों ने पीड़िता को रोहाना चौकी पहुंचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़िता का आरोप है कि चौकी स्तर से तत्काल कार्रवाई करने के बजाय केवल आश्वासन दिया गया। घटना को तीन दिन बीत जाने के बाद भी बदमाश की गिरफ्तारी तो दूर, पीड़िता की तहरीर लेने को लेकर भी गंभीरता नहीं दिखाई गई।
दिनदहाड़े पुलिस चौकी के नजदीक हुई इस वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता घटना के बाद से सदमे में हैं, जबकि क्षेत्रवासियों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। लोगों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी तथा पीड़िता के कुंडल बरामद किए जाने की मांग की है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26*पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मिले NHM संविदा स्वास्थ्यकर्मी
प्रसार भारती के Waves OTT पर छाया हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ का जलवा,
पूर्णिया बिहार 4 अक्टूबर 26**वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई –