भागलपुर 16 मार्च *गुरुवार, बिहटा,आग से सुरक्षा, जीवन रक्षा।।
सीडीटीआई,आनंदपुर बिहटा पटना में आयोजित श्री अरविंद पांडेय पुलिस महानिदेशक सह नागरिक सुरक्षा आयुक्त, बिहार के दिशा निर्देश पर 58 आपदा मित्रों को जिला कटिहार से आए हुए को 12 दिवसीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबंधन प्रशिक्षण का पाठ्यक्रम आग से सुरक्ष, जीवन रक्षा के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से आग पर बचाव के बारे में आपदा इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा ने बताया कि, भारत में लगभग 75% लोग गांव में निवास करते हैं , भारत एक कृषि प्रधान देश हैं, बिहार राज्य भी आपदाओं से ग्रसित राज्य है, जिस में आए दिन बिहार में आग लगी जैसे घटनाएं होती रहती हैं, जान-माल की नुकसान होती रहती हैं, इसे नकारा नहीं जा सकता है, आजीविका का मुख्य साधन कृषि है परंतु, मानसून पूर्वा या पछुआ हवा, मार्च से जून तक बहती है और आग लगते रहती हैं परंतु मानवीय भूल, हाईटेंशन तारों के लंबे स्पेन, जो आपस में टकरा कर चिंगारी पैदा करने के कारण फसल में अगलगी की घटनाएं होती रहती हैं।
आपदा इंस्पेक्टर ने जोर देकर प्रशिक्षुओं कों बतलाया की ग्रामीण क्षेत्रों में आग से सुरक्षा कैसे करें। रसोईघर के यथासंभव अग्नि निरोधक बनाने के लिए उसके दीवारों पर चारों तरफ गीली मिट्टी का लेप लगा दे, उसके घरों में भी मिट्टी का लेप लगाएं, देहाती क्षेत्रों में घास फूस एवं खपरैल मकानों में निवास करते हैं, गर्मी के दिन में खाना सुबह 8:00 बजे से पहले, और शाम 6:00 बजे के बाद बनाएं दीप, लालटेन, ढिबरी आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, रसोई में कोई भी ज्वलनशील पदार्थ ना रखें जैसे मिट्टी का तेल, पेट्रोल,डीजल, सिंथेटिक कपड़ा, एसिड इत्यादि खाना बनाते समय ढीलें और सिंथेटिक कपड़ा ना पहने, बालों को खुला न रखें रसोईघर से बच्चों को दूर रखें, एक बड़े ड्रम में पानी हमेशा भरकर रखें, खाना बनाते समय बाल्टी में रेत या बालू रखें, जुट पुरानी बोरी को पानी में भिगोकर रखें, खलिहान के पास आसपास बीड़ी सिगरेट इत्यादि ना पिए, बीड़ी सिगरेट पीकर बिना बुझाए इधर-उधर ना फेंके, थ्रेसर की चिंगारी और ईट भट्ठा की चिंगारी से भी आग लग सकती है, इसे सावधानी बरतें इस कार्यक्रम में सहयोगी कर्मिक श्री रामानुज राय, श्रीकपिल देव प्रसाद, श्री संतोष कुमार, श्री रमन कुमार, श्री विश्वजीत कुमार, सिपाही मंटू कुमार, सिपाही रंजन कुमार इत्यादि।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है