कानपुर नगर12मार्च*होली मिलन समारोह में नृत्य प्रतियोगिता में विजयी होने वाले बच्चे हुए पुरस्कृत।
कानपुर नगर से महेन्द्र सिंह यादव की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर महानगर के क्षेत्र पनकी मिर्जापुर के महेश्वर पार्क में होली मिलन समारोह व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ । होली पर्व को लेकर लोगों द्वारा अलग-अलग तरीके से इस पर्व को मनाने का कार्यक्रम रखा जाता है। जहां रतनपुर कॉलोनी पनकी क्षेत्र के मिर्जापुर के महेश्वर पार्क में एक होली मिलन का कार्यक्रम व नृत्य प्रतियोगिता का संपन्न कराया गया। जिसमें क्षेत्र के बच्चों द्वारा नृत्य प्रतियोगिता में सहभागिता करके अपनी कला का प्रदर्शन द्वारा उपस्थित लोगों का मन मोह लिया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौकी प्रभारी रतनपुर अवनीश पटेल ने होली मिलन समारोह में आए लोगों को रंग गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह पर उन्हें शुभकामनाएं दी गई ।कार्यक्रम के अंत में उक्त प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया ।चौकी प्रभारी अवनीश पटेल द्वारा उनके उज्जवल भविष्य बनाने को प्रोत्साहित किया गया ।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खेम सिंह , मनेंद्र भट्ट, महेश तिवारी , कैलाश राठौर , सुनील साहू एवं अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*
उत्तर प्रदेश5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*