कानपुर नगर10मार्च*गंगा मेला के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सरसैया घाट मेला स्थल का निरीक्षण किया।
आगामी 13 मार्च, 2023 को जनपद में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक होली गंगा मेला कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा आज सरसैया घाट मेला स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों के साथ घाट की सफाई व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं मेला प्रबंधन से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं को समुचित रूप से कराए जाने हेतु विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए:-
जोनल अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सरसैया घाट चौराहे से लेकर घाट तक साफ-सफाई समुचित रूप कराई जाए एवं गंगा मेले के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने हेतु खान-पान वाले स्थानों पर डस्टबिन आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
अधिशासी अभियंता, केस्को यह सुनिश्चित करें कि आयोजन स्थल एवं घाट में लटकते बिजली के तारों को सही तरीके से सुव्यवस्थित करा लिया जाए, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
नगर आयुक्त यह सुनिश्चित करें कि सरसैया घाट के प्रांगण में लगने वाली दुकाने सुव्यवस्थित तरीके से लगाने हेतु स्थानीय दुकानदारों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मार्किंग कराना सुनिश्चित करें ताकि घाट एवं गंगा नदी में जाने वाले लोगों को असुविधा न हो। साथ ही मार्किंग का पालन कराने हेतु प्रर्वतन टीम लगाई जाए।
नगर आयुक्त मेला स्थल एवं घाट की सफाई व्यवस्था हेतु सूक्ष्म अवलोकन करना सुनिश्चित करें, साथ ही घाट में अर्पण स्थलों की संख्या और बढ़ाई जाए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जी०एन०, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री हिमांशु गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री अतुल कुमार, पुलिस उपायुक्त श्रीमती रवीना त्यागी के साथ अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
More Stories
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को जनपद के सभी 3770 बूथों पर लगेंगे विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर*
मथुरा 22अक्टूबर 26*कृष्ण चंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर में लक्ष्यबोध कार्यक्रम आयोजित