कौशाम्बी 06 मार्च* होली पर्वः शराब की दुकान संचालकों ने बढ़ा दिया रेट
रिपोर्ट – न्यूज़ यूपी आजतक
कौशाम्बी 06 मार्च * हाल चायल सर्किल क्षेत्र का, शौकीनों में आक्रोश
चायल, कौशाम्बी। होली पर्व को लेकर सात मार्च से शराब की दुकानें बंद होने का निर्देश है। ताकि हुलियारे नशे के हालात में होली जैसे पर्व में अशांति न पैदा करें। इसका निर्देश जारी होने के बाद छह मार्च मतलब सोमवार से ही शराब ठेका संचालकों ने शराबियों की जेब में डाका डालना शुरू कर दिया। आरोप है कि ठेका संचालक चाहे देशी का हो या फिर विदेशी का सभी के दामों में बीस से पचास रूपये तक ज्यादा वसूल किया जा रहा है। हालांकि कुछ शराबियों व सेल्समैनों से झड़प भी हुई। हालांकि पीछे वजह शायद दुकानों में शराब की कमी होना हो सकता है। क्योंकि होली पर्व की बंदी को लेकर शराब के शौकीन पहले से ही खरीदकर घरों में रखना शुरू कर दिया है। ऐसे में दुकानों में शराब की कमी भी हो सकती है और इसका फायदा संचालक ओवर रेट लेकर उठा रहे हैं। हालांकि लोगों ने इस ओर आबकारी विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*