औरैया 01 मार्च* सेन्ट्रल पीस कमेटी की मीटिंग*
रिपोर्ट- न्यूज़ यूपी आजतक
औरैया 01 मार्च* जिलाधिकारी औरैया श्री प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेड सभागार ककोर में आगामी त्यौहार (होली) के दृष्टिगत मुस्लिम व हिन्दू समुदाय के लोगों, विभिन्न मन्दिरो के पुजारियों, व्यापार मण्डल के सदस्यों अन्य सम्भ्रान्त लोगों के साथ बैठक की गई जिसमे शान्ति-सौहार्द एवं चाक चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा देते हुए आपसी भाई चारे के साथ आगामी त्यौहारों को शान्तिपूर्ण ढंग से मनाये जाने की अपील की गई । जुलूस/रैली,कोई भी आयोजन बिना परमीशन के न निकालें तथा अधिकारियों द्वारा विजली विभाग, जल संस्थान, नगर पलिका इओ को निर्देश दिये गये कि आगामी त्यौहारो से पहने व्यवस्थायें संयम से पूर्ण कर ली जाये तथा पीस कमेटी में आये लोगो से वार्ता की गयी तथा समस्याओं को सुनकर संबन्धित को निस्तारण करने हेतु आदेशित किया गया सभी को उच्चाधिकारियों के आदेशों व निर्देशों से अवगत कराया गया । इस दौरान मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा, समस्त उपजिलाधिकारी तथा समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण उस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ१० मिर्च ६ * बॉम्बे पावभाजी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, सॉफ्टवेयर से 70 हजार करोड़ की बिक्री छिपाने के मिले संकेत
नई दिल्ली १० मार्च २६ * पेट्रोल-डीजल और LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का एक्शन, देशभर में ECMA लागू
अलीगढ १० मार्च २६ * उत्कृष्ट योगदान हेतु अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट शिवानी जैन ‘स्त्री शक्ति सम्मान2026 ‘ से विभूषित