*शराब के साथ आठ अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी 01 मार्च* जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में विभिन्न थानों द्वारा कुल आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 61 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध सम्बन्धित थानो पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान न्यायालय कर दिया है जानकारी के मुताबिक कड़ाधाम पुलिस बल द्वारा अभियुक्त रानी देवी पत्नी मुन्ना लाल पासी निवासी विहामिदपुर कमालपुर थाना कड़ाधाम को गिरफ्तार कर कब्जे से 12 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है।
इसी प्रकार थाना सैनी पुलिस बल द्वारा अभियुक्त सजनी देवी पत्नी स्व0 सम्भर निवासी वार्ड नं0 03 अजुहा थाना सैनी को गिरफ्तार कर कब्जे से 9 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है।
इसी प्रकार थाना महेवाघाट पुलिस बल द्वारा अभियुक्त धर्मवीर सरोज पुत्र शिवप्रसाद सरोज निवासी अढौली थाना महेवाघाट को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है।
इसी प्रकार थाना संदीपनघाट पुलिस बल द्वारा अभियुक्त तिलकधारी निषाद पुत्र बद्रप्रसाद निवासी अजहिनी खालसा थाना संदीपनघाट को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है।
इसी प्रकार थाना चरवा पुलिस बल द्वारा अभियुक्त दिगविजय सिंह पुत्र स्व नरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी काजू थाना चरवा को गिरफ्तार कर कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब व हनुमान पुत्र भेला निवासी जीत का पुरवा मजरा बेरौली थाना चरवा को गिरफ्तार कर कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब व बृजभान पुत्र रामकिशन निवासी काजू थाना चरवा को गिरफ्तार कर कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब व आकाश कुमार पुत्र लवकुश निवासी जीत का पुरवा मजरा बेरौली थाना चरवा को गिरफ्तार कर कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान कर दिया है।

More Stories
लखनऊ१० मिर्च ६ * बॉम्बे पावभाजी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, सॉफ्टवेयर से 70 हजार करोड़ की बिक्री छिपाने के मिले संकेत
नई दिल्ली १० मार्च २६ * पेट्रोल-डीजल और LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का एक्शन, देशभर में ECMA लागू
अलीगढ १० मार्च २६ * उत्कृष्ट योगदान हेतु अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट शिवानी जैन ‘स्त्री शक्ति सम्मान2026 ‘ से विभूषित