चित्रकूट01मार्च*कोतवाली कर्वी पुलिस टीम एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 2000 किग्रा0 लहन, 25 लीटर कच्ची शराब व 07 अदद भट्टी को नष्ट किया*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अवैध शऱाब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी दीपेन्द्र कुमार सिंह एवं आबकारी निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा मंदाकिनी नदी किनारे वहद ग्राम कपसेठी में दबिश दी गयी, दबिश के दौरान लगभग 2000/- कि0ग्रा0 लहन मौके पर नष्ट किया गया, मौके से लगभग 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी व 07 अदद कच्ची शराब बनाने की भट्ठी व शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट किया गया।
संयुक्त टीम में चौकी प्रभारी सीतापुर प्रवीण कुमार सिंह, चौकी प्रभारी शिवरामपुर रजोल नागर एवं पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

More Stories
लखनऊ6अगस्त26*यूपी में परिवहन प्रवर्तन को मिलेगी नई ताकत, डंपिंग यार्ड निर्माण को जल्द मिलेगी रफ्तार*
प्रयागराज6अगस्त26* इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा अल्टीमेटम*
मथुरा 6 अगस्त 26*थाना जैत पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया ।*