कौशाम्बी01मार्च*संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध व्यक्ति की मौत*
*कौशाम्बी।**चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीतीं रात एक वृद्ध व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी है। वृद्ध व्यक्ति की मौत के पीछे का क्या कारण है अभी तक स्पष्ट नही हो सका। लोगों की माने तो वृद्ध व्यक्ति बीती रात फांसी के फंदे से झूल गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई लेकिन यह बात किसी को हजम नही हो रही है।
घटनाक्रम के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के बरोलहा गांव के देशराज यादव उम्र लगभग 62 वर्ष पुत्र स्व झुरई की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चरवा पुलिस नें लाश का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है, उसके बाद चरवा पुलिस वृद्ध व्यक्ति की मौत के पीछे का क्या कारण है तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।

More Stories
लखनऊ6अगस्त26*यूपी में परिवहन प्रवर्तन को मिलेगी नई ताकत, डंपिंग यार्ड निर्माण को जल्द मिलेगी रफ्तार*
प्रयागराज6अगस्त26* इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा अल्टीमेटम*
मथुरा 6 अगस्त 26*थाना जैत पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया ।*