पंजाब 28 फरवरी *50 हजार की लूटपाट करने वाले आरोपी संदीप सिंह को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
दूसरे आरोपी की तलाशी जारी
अबोहर, 28 फरवरी (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने व्यापारी से 50 हजार की लूट करने वाले आरोपी संदीप सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह वासी ढाणी मसीत को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये जबकि दूसरा आरोपी किलियांवाली निवासी जगदीश कुमार पुत्र पप्पू अभी फरार बताया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है। नगर थाना 2 की पुलिस ने सब्जी मंडी में व्यापारी से 50 हजार की लूट करने के आरोप में मुकदमा नं. 15, भांदस की धारा 382, 34आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच के बाद एक आरोपी को काबू किया दूसरा अभी फरार बताया जा रहा है।
फोटो:5 फाईल फोटो आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*