आगरा24फरवरी*आध्यात्म और राष्ट्रभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम 26 फरवरी को दोपहर एक बजे से सूरसदन में
ताज महोत्सव-2023 में श्री अरविंद शिक्षण संस्थान का आध्यात्म और राष्ट्रभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम 26 फरवरी को दोपहर एक बजे से सूरसदन में
आगरा। श्री अरविंद शिक्षण संस्थान आगरा का ताज महोत्सव-2023 में सांस्कृतिक कार्यक्रम 26 फरवरी को दोपहर एक बजे से सूरसदन सभागार में होगा। प्रवेश निःशुल्क।
श्री अरविंद दर्शन पर आधारित आध्यात्म व राष्ट्रभक्ति गूंजेगी
श्री अरविंद शिक्षण संस्थान की सचिव पवित्रा अग्रवाल के मुताबिक इस बार ताज महोत्सव की थीम विश्व बंधुत्व और जी-20 पर आधारित है। महर्षि अरविंद एवं श्री मां विश्व बंधुत्व के महान दार्शनिक व स्वतंत्रता सेनानी थे। वर्तमान में आजादी का अमृत महोत्सव भी चल रहा है।
श्री विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल के गीत एवं भजनों पर होगा कार्यक्रम
ऐसे में इस मौके पर साहित्यकार ,कवि एवं विचारक श्री विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल द्वारा श्री अरविंद के आलोक में आध्यात्म और राष्ट्रभक्ति के गीत और भजनों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कलाकार और बच्चों द्वारा 26 फरवरी को दोपहर एक बजे से सूरसदन सभागार में दी जाएगी। उन्होंने सभी से अपने इष्ट मित्रों से परिवार सहित आने का अनुरोध किया है।

More Stories
लखनऊ16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या16जून26*राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया मामला: 1250 बहुमूल्य श्रीराम शिलाएं गायब होने का दावा किया गया है*
लखनऊ16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*