आगरा23फरवरी*कांग्रेस नेता के घर के सामने फायरिंग, सीसीटीवी में कैद
ताजगंज थाना क्षेत्र के नेहरू एनक्लेव में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के घर के सामने अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। एक नहीं बल्कि 2 से अधिक गोलियां चलाई गई। घटना को अंजाम देकर अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गए। कांग्रेस नेता के घर पर तैनात गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में लिया है, साथ ही कारतूस के खोखे भी बरामद किये है। इस संबंध में तहरीर दी गई है।
यह पूरा मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के नेहरू एनक्लेव का है। घटना रविवार रात लगभग 9:00 बजे की बताई जा रही है। कांग्रेस नेता विनोद बंसल के अनुसार रात को अज्ञात बाइक सवार उनके घर के पास घूम रहे थे, तभी गार्ड ने उन्हें रोका और पूछताछ करने लगा। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने गार्ड से भी अभद्रता की और फिर आगे जाकर एक फार्म हाउस के पास खड़े होकर फायरिंग कर दी। उन्होंने 2 गोलियां चलाई। एक गोली वहां खड़े स्वान को जाकर लगी दूसरी गोली उनके घर के गेट पर आग लगी। जिस फार्म हाउस के पास खड़े होकर उन्होंने घटना को अंजाम दिया वह होटल अमर के मालिकों का है। उन्होंने तुरंत पुलिस को भी इसकी सूचना दी और तहरीर भी दी।

More Stories
लखनऊ27जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली27जुलाई26*वीरता, साहस व बलिदान के पर्याय सीआरपीएफ का ८८वां स्थापना दिवस मनाया गया
नई दिल्ली27जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*