पंजाब15फरवरी*1 लाख चैक बाऊंस के आरोप में संजय कुमार बरी
-एडवोकेट शाम सुंदर की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए संजय को बरी किया
अबोहर, 15 फरवरी (शर्मा): अबोहर सब डिवीजन के न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में 1 लाख चैक बाऊंस के आरोपी संजय कुमार पुत्र ओम प्रकाश वासी जंडवाला हनुवंता के वकील शाम सुंदर (कंधवाला अमरकोट वाले)ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर शिकायतकर्ता संजीव कुमार वासी निरंकारी भवन बस स्टैंड अबोहर के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट शाम सुंदर की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए 1 लाख चैक बाऊंस के मामले में संजय कुमार को दोषमुक्त करते हुए सबूतों के अभाव में बरी किया। ्र
मिली जानकारी के अनुसार संजीव कुमार पुत्र जसपाल वासी निरंकारी भवन बस स्टैंड अबोहर ने 1 लाख रूपये का चैक संजय कुमार का बैंक में लगाया था। चैक बाऊंस होने के बाद संजीव कुमार ने अपने वकील के माध्यम से संजय के खिलाफ केस दायर किया। संजय ने अपने वकील शाम सुंदर के सहयोग से अदालत में पेश होकर अपनी जमानत करवाई और केस में शामिल हुए। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद संजय को बरी कर दिया।
फोटो : 04, संजय कुमार।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*