पटना10फरवरी*मेडल लाओ, नौकरी पाओ, CM नीतीश का खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान
Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल प्रतियोगिताओं में मेडल जीते, सरकार उन्हें नौकरी देगी.
मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र खेल परिसर में राष्ट्रीय अंतरजिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है.
खिलाड़ियों के कल्याण के लिए
उन्होंने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि स्कूल एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राएं पढ़ने के साथ-साथ खेलें भी अपने प्रदेश का नाम रौशन करें. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार में वर्ष 2012 से लेकर अब तक 235 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है. उन्होंने कहा सरकार खिलाड़ियों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.
उन्होंने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है या खुशी की बात है. यह विश्व की सबसे बड़ी बुनियादी स्तर पर प्रतिभा खोज अभियान है. भविष्य के लिए खिलाड़ी तैयार करने का यह जरिया है. अब राज्य सरकार की तरफ से ऐसी और प्रतियोगिताएं आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है.
More Stories
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में विजयदशमी पर भाजपा विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन