पंजाब 02 फरवरी *अबोहर रेलवे स्टेशन पर पीने का पानी उपलब्ध न होने से यात्री परेशान
अबोहर, 02 फरवरी (शर्मा/सोनू): अबोहर रेलवे स्टेशन पर पीने का पानी उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। पिछले दिनों पुल के काम के चलते यहां स्थापित प्याऊ को बंद किया गया था लेकिन अब तक इसे दोबारा शुरू नहीं किया गया। इसके अलावा यहां सरकार द्वारा लगाया गया मिनरल वाटर का स्टॉल भी काफी समय से बंद है। यात्रियों को पीने के लिए पानी महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है। मौसम बदलने के चलते यात्रियों को पानी की जरूरत पड़ती है तो वह बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर होते हैं। यात्रियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध करवाया जाये ताकि उन्हें महंगे दाम पर पानी न खरीदना पड़े।
फोटो:1, रेलवे स्टेशन पर बंद पड़े पानी के प्याऊ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर25जून26*कानपुर में IMA का विशेष पोषण वितरण कार्यक्रम | टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण किट |
कानपुर नगर25जून26*कानपुर की यातायात व्यवस्था पर नागरिक मंच का बड़ा कदम | डीसीपी ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन |
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*