बागपत31जनवरी*शिविर में 250 लोगों की आंखों की जांच की
बिनौली।
एडीके जैन नेत्र अस्पताल खेकड़ा व डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्वजन कल्याण संस्था के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को दरकावदा गांव में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में नेत्र चिकित्सकों ने 250 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच कर 27 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन के लिये चयन किया।
शिविर का शुभारंभ पूर्व प्रधान स्व. महावीर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। शिविर में डॉ. राम अवतार, डॉ. आसिफ, डॉ. सोमपाल, किट्टू रानी 250 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच कर 27 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन के लिये चयन किया है। इस दौरान चिकित्सकों ने निशुल्क 70 चश्में व दवाइयां भी वितरित की। शिविर में संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार उर्फ बिन्ने, जितेंद्र कुमार, नीरज धवन, साकिर, सतबीर, विनोद कुमार, धर्मबीर सिंह, ताहिर, गुलफाम, जब्बार आदि का सहयोग रहा।
फोटो परिचय।
दरकावदा में नेत्र रोगियों के आंखों की जांच करते चिकित्सक।
More Stories
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया गया नमन,एसपी ने पढ़ा सीएम और डीजीपी का संदेश,*
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*गाजे बाजे एवं डी जे के साथ नाचते गाते निकले भक्त लोग माता रानी का किया विसर्जन*
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26**पत्थर के रावण की अनोखी रामलीला*