मेरठ31जनवरी2023*शूटिंग चैम्पियनशिप में यश सीओसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया
बिनौली।
जनपद मेरठ बिटावदा गांव में हुई तीसरी स्वर्गीय हरिया सहरावत मैमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप में बिनौली की आचार्य द्रोण शूटिंग एशोसिएशन के होनहार शूटर यश तोमर ने रजत पदक जीतकर चैम्पियन ऑफ चैम्पियन मुकाबले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
कोच सचिन कौशिक ने बताया कि 27 से 30 जनवरी तक चली इस चैम्पियनशिप में शूटर यश तोमर ने
दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर मेन स्पर्धा में 600 में से 572 अंक प्राप्त कर रजत पदक जीता और सीओसी मुकाबले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को रेंज पर पदक विजेता शूटर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधान उपेंद्र धामा, सुधांशू जैन, नीटू जैन, राजीव गोस्वामी, ऋषभ जैन आदि उपस्थित रहे।
फोटो परिचय।
बिनौली की आचार्य द्रोण शूटिंग रेंज पर पदक विजेता शूटर को पुरस्कृत करते हुए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया गया नमन,एसपी ने पढ़ा सीएम और डीजीपी का संदेश,*
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*गाजे बाजे एवं डी जे के साथ नाचते गाते निकले भक्त लोग माता रानी का किया विसर्जन*
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26**पत्थर के रावण की अनोखी रामलीला*