*खबर विशेष
बलिया29जनवरी*गौर भीमपुरा में एंजल हॉस्पिटल एंड एंजल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर किया गया आयोजित*
*शिविर में २५७ मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं की गई वितरित*
भीमपुरा बलिया*संस्कृत में एक श्लोक है परोपकाराय सताम विभूतयः इसका अर्थ है परोपकार सज्जनों की संपत्ति होती है।*
परोपकार की इसी भावना से *जनपद बलिया के गौरा भीमपुरा में एंजल हॉस्पिटल एवम एंजल चैरिटेबल ट्रस्ट* द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा २५७ मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गई।
*एंजल हॉस्पिटल एवम एंजल चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर डॉक्टर मनोज कौशल एवं डॉक्टर अलका कौशल ने “पूर्वी संसार”* द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया की शिविर में आए हुए ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारियों नजला , खांसी , जुकाम तथा गठिया , खून की कमी आदि से पीड़ित मिले। सबकी जांच कर मुफ्त दवाएं दी गई। शिविर में महिलाएं ,बच्चे , बुजुर्ग सभी तरह के मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।
बताते चलें कि *एंजल हॉस्पिटल एंड एंजल चैरिटेबल ट्रस्ट* द्वारा पिछले महीने यानी दिसंबर २०२२ में भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था।
*स्वास्थ्य शिविर में आए हुए मरीजों का डॉक्टर मनोज कुमार कौशल , डॉक्टर अलका कौशल , सुनेश,बलवंत , निशा ,प्रियंका ,गुड्डू ,अजय ,आरती , जनार्दन आदि ने स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित किया।*

More Stories
लखनऊ 14 मार्च 26**35 जिलों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि*
रोहतास14 मार्च 26*जिस गाड़ी के अधिकारी फाइन काटते हैं, उसी का पॉल्यूशन और इंश्योरेंस फेल है
सहारनपुर 14 मार्च 26*गांव महंगी में छापा: घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा