*कार्यालय- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर।*
कानपुर28जनवरी2023*दिनांक 11 फरवरी 2023 को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत*
अपर जिला सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर *श्रीमती शुभी गुप्ता* द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में दिनांक- 8 फरवरी 2023 से 10 फरवरी 2023 तक विशेष लोक अदालत एवं दिनांक 11 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त विशेष लोक अदालत पीटी ऑफेंसेस एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में *माननीय जनपद न्यायाधीश श्री संदीप जैन* की अध्यक्षता में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह- समझौता के आधार पर किया जाएगा जिसमें विद्युत वादों, मोटर दुर्घटना’ परिवारिक वाद’ कमर्शियल कोर्ट से संबंधित वादों, विद्युत शमनीय वादों एवं प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंकों के ऋण संबंधित वादों का भी निस्तारण किया जाएगा।
More Stories
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*
लखनऊ 13 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*