बागपत28जनवरी*तत्काल प्रभाव से चार दिवारी व मुख्य दरवाजा, छात्रों के लिए शौचालय बनवाए जाए।
उप जिलाधिकारी ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण छपरौली थाना क्षेत्र के छपरौली कस्बे में स्थित प्राइमरी पाठशाला नंबर 1 अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है जिसके लिए अनेकों बार स्कूल प्रबंधक की तरफ से शासन को पत्र लिखे जा चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मीडिया ने भी इस स्कूल की समस्या को गंभीरता से उठाया है ।समाजसेवीे मनीष चौहान खुद जिलाधिकारी से मिलकर समस्या का निदान कराने हेतु निवेदन कर चुके हैं। लेकिन आज तक स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है शनिवार को थाना दिवस में आए उपजिलाधिकारी को जब यह समस्या बताई गई तो वह स्वयं देखने के लिए मौके पर पहुंचे उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की तत्काल प्रभाव से चार दिवारी व मुख्य दरवाजा, छात्रों के लिए शौचालय बनवाए जाए। इस मौके पर मनीष चौहान ,सोनू रवि, सुनीता, मोनू ,आदि मौजूद रहे।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें