कानपुर23जनवरी*प्राथमिक विद्यालय मानपुर में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की मनाई गई जयंती।
शिवराजपुर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मानपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम प्रधानाध्यापिका रचना यादव एवं ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार वर्मा द्वारा नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन् किया गया। मानव श्रृंखला में प्रधानाचार्य एवं प्रधान ने स्कूली बच्चे के साथ सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत शपथ ग्रहण कराई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रचना यादव द्वारा नेताजी के जीवन से छात्रों को परिचित कराया गया। अपने उद्बोधन में प्रधान सर्वेश कुमार ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस सार्वकालिक नेता थे। वह ऐसे वीर सैनिक थे, इतिहास जिनकी गाथा गाता रहेगा। उनके विचार, कर्म और आदर्श अपनाकर राष्ट्र वह सब कुछ हासिल कर सकता है, जिसका वह हकदार है। सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता समर के अमर सेनानी, मां भारती के सच्चे सपूत थे। नेताजी भारतीय स्वाधीनता संग्राम के उन योद्धाओं में से एक थे, जिनका नाम और जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों को मातृभूमि के लिए समर्पित होकर कर्म करने के लिए प्रेरणा देता है। उनके नेतृत्व में चमत्कारिक गुण थे, जिनके बल पर उन्होंने आजाद हिंद फौज की कमान संभाल कर अंग्रेजों को भारत से बाहर करने के लिए एक मजबूत सशस्त्र प्रतिरोध खड़ा करने में सफलता हासिल की थी। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार वर्मा व प्रधानाध्यापिका के साथ सहायक अध्यापिका दीपिका यादव ,शिक्षा मित्र रेखा वर्मा के साथ समस्त बच्चे उपस्थित रहे।

More Stories
अनूपपुर3मई26*30 दिन से एक ,127 दिन से तीन एवं 13 दिन से एक कुल पांच हाथी जिले में मचा रहे तांडव
रोहतास3मई26*पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित*
कौशाम्बी3मई26*पूरे प्रदेश की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी