कानपुर23जनवरी*महिपालपुर गांव की गौशाला का सीडीओ ने निरीक्षण किया
शिवराजपुर क्षेत्र के हरनु गांव में बन रही आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए गौशाला का सीडीओ व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने निरीक्षण किया।
आवारा पशुओं से भारी नुकसान होता जा रहा है।पशुओं का झुंड एक बार फसल में घुसने से सारी फसल को तहस नहस कर बर्बाद कर दे रहे है।आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए हरनु गांव में नई गौशाला का निर्माण कराया जा रहा।
सोमवार को सीडीओ सुधीर कुमार शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने हरनु गांव की नव निर्माणधीन गौशाला को जल्द निर्माण करने के निर्देश दिए।साथ ही महिफालपुर गौशाला का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई देख एवं मवेशियों को खिलाने के लिए हरा चारा और साफ भूषा खिलाने के निर्देश दिए।उन्होंने बताया की गौशाला के बनने से आस पास क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर बंद किया जाएगा।इससे किसान को फसलों की कम रखवाली करनी पड़ेगी साथ ही फसले बर्बाद नही होगी।सीडीओ सुधीर कुमार के साथ खंड विकास अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता एडीओ पंचायत सुरेश वर्मा, व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*