पंजाब 21 जनवरी *न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत ने सुखचैन सिंह के हक में दीवार का स्टे जारी किया
दूसरी पार्टी को 14 मार्च को तलब किया गया
अबोहर, 21 जनवरी (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में सुखचैन सिंह वासी जम्मू बस्ती शहीद भगत सिंह नगर गली नं.1 ने अपनी वकील अमित असीजा उर्फ बावा के माध्यम से पड़ौसियों दीवार तोडऩे के मामले में एक अपील दायर की। अदालत ने एडवोकेट अमित असीजा उर्फ बावा की दलीलों को सुनने के बाद दीवार का काम रोकने का स्टे जारी किया है ताकि किसी प्रकार का कोई काम न हो। दूसरी पार्टी बलकरण सिंह, जगतार सिंह पुत्रान मेजर सिंह, रणबीर सिंह पुत्र बलकार द्वारा सुखचैन सिंह की दीवार तोडऩे का काम शुरू किया था जिससे उसके मकान में दरार आ गई। सुखचैन सिंह पुत्र मान सिंह ने अपनी वकील अमित असीजा के माध्यम से अदालत में केस दायर कर स्टे लिया है। अदालत ने दूसरी पार्टी बलकरण सिंह, जगतार सिंह पुत्रान मेजर सिंह, रणबीर सिंह पुत्र बलकार को 14 मार्च को तलब किया है।
फोटो:5, जानकारी देते वकील व मकान की दीवार।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 15 मार्च 26 *उपमहानिरीक्षक आगरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा परीक्षा केदो का भ्रमण*
मथुरा 15 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*