कानपुर नगर19जनवरी2023*अपने कारखाने के वार्षिक रिटर्न (फार्म नं0-21) को ऑनलाइन विभागीय पोर्टल www.uplabouracts.in पर भेजें।
सहायक निदेशक कारखाना, उ०प्र०, कानपुर क्षेत्र, कानपुर श्री राम बहादुर ने जनपद कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झाँसी, ललितपुर, चित्रकूट व बांदा में स्थित कारखाना अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत समस्त कारखानों के दखलकार/प्रबन्धकों को सूचित किया है कि कारखाना अधिनियम-1948 व सहपठित उ०प्र० कारखाना नियमावली-1950 के अनुसार वार्षिक रिटर्न फार्म नं0-21 दिनांक 15 जनवरी तक प्रेषित किये जाने का प्राविधान है।
अतः जिन कारखानेदार द्वारा वर्ष-2022 का वार्षिक रिटर्न अभी तक प्रेषित नहीं किया गया है। वह अपने कारखाने के वार्षिक रिटर्न (फार्म नं0-21) को ऑनलाइन विभागीय पोर्टल www.uplabouracts.in अथवा कार्यालय की ई-मेल आई0डी0-adf_knp@rediffmail.com पर प्रेषित करने का कष्ट करें।
———————-

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।