पंजाब 27 दिसम्बर *आखिर प्रशासन कब ठीक करवायेगा इन खड्डों को?
बन रहे हैं हादसों का कारण, कई वाहन हो चुके हैं क्षतिग्रस्त
अबोहर, 27 दिसंबर (शर्मा/सोनू): शहर के मुख्य मार्गों पर बने खड्डे लोगों के जी का जंजाल बन गए हैं। बार बार प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद इन खड्डों को ठीक नहीं किया जा रहा है। बस स्टैंड से जैन नगर को जाने वाले रोड, अरूट जी महाराज चौक व बस स्टैंड को जाने वाली रोड पर बन खड्डों के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं तथा कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में जगह-जगह बने इन खड्डों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये। रात्रि समय खड्डे न दिखाई देने से बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी सारी जिम्मेवारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
फोटो:4, शहर की विभिन्न सडक़ों पर बने खड्डे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*