पंजाब 27 दिसम्बर *ट्रैफिक पुलिस ने मलोट चौक पर नाका लगाकर काटे चालान
अबोहर, 27 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ट्रैफिक प्रभारी सुरिन्द्र सिंह, एएसआई राजपाल व अन्य पुलिस पार्टी ने मलोट चौक पर नाका लगाकर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे। ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि अपने वाहनों पर नंबर प्लेट जरूर लगवायें व अपने वाहन के दस्तावेज अपने साथ रखें। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों की पालना न करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:3, नाका लगाकर चैकिंग करते ट्रैफिक पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या 6मई26*सत्तीचौरा चौकी के महमदपुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है।
अयोध्या6मई26*बड़े मंगलवार पर रघुवंशी अयोध्यावासी सेवा संस्थान का विशाल भंडारा*
कानपुर नगर6मई26*जनता दर्शन में पहुंची ‘गुल्लक लूट’ की फरियाद, बच्ची की कहानी सुन भावुक हुए डीएम*