पंजाब 26 दिसम्बर *अफीम, पोस्त व ड्रग मनी सहित काबू दो आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 26 दिसंबर (शर्मा/सोनू): डीएसपी फाजिल्का सुबेग सिंह, थाना खुईखेड़ा बोदीवाला के प्रभारी सचिन कुमार, एएसआई जगजीत सिंह, एएसआई परमजीत सिंह, एएसआई अंग्रेज कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने नहर गंग कैनाल शुगर मिल के निकट नाकाबंदी कर रखी थी कि राजस्थान की ओर से एक स्कोर्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। शक के आधार पर गाड़ी को रोककर जब तलाशी ली तो गाड़ी में सवार दो युवकों से डेढ़ किलो अफीम, 40 किलो पोस्त व 95 हजार रूपये ड्रग मनी बरामद की। आरोपियों की पहचान चन्ना सिंह पुत्र तेजा सिंह, निर्मल सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी गांव बघेला थाना महितपुरा नकोदर जिला जालंधर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 107, 23.12.2022 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया। दोनों को आज अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उक्त आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
डीएसपी सुबेग सिंह ने बताया कि आरोपियों से रिमांड के दौरान गहरी पूछताछ की जायेगी और पता लगाया जायेगा कि यह नशा कहां से लेकर आये थे ओर किसे सप्लाई करना था। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
फोटो: 7 पुलिस पार्टी व पकड़े गए आरोपी।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
कोलकाता9मई26*बंगाल के 55 वर्षीय नेता सुवेंदु अधिकारी आज तक अविवाहित हैं।*
चंडीगढ़9मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर🕎हरियाणा की टॉप 20 खबरें..!*
उत्तर प्रदेश9मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*