कानपुर25दिसम्बर*पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी में शोभायात्रा के दौरान दर्शनार्थियों की भीड़ व जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा*
कानपुर महानगर पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी मे भव्य हनुमान शोभा यात्रा मे हजारों भक्तों के साथ महंत कृष्ण दास व महंत जितेंद्र भी शामिल रहे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान पद यात्रा जो पूरे कानपुर शहर से घूम कर पनकी मंदिर तक आयी हजारों की संख्या में पदयात्रा में शामिल लोगों द्वारा वह मंदिर प्रांगण में मौजूद दर्शनार्थियों के जयकारे से माहौल आनंदमय हो गया पनकी मंदिर प्रांगण में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने पदयात्रा में शामिल लोगों को जलपान की व्यवस्था कराई पनकी पुलिस ने क्षेत्र में आए पदयात्रा में शामिल लोगों की सुरक्षा देते हुए पदयात्रा को मंदिर तक पहुंचाया और साथ ही बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह व पनकी मंदिर चौकी प्रभारी मनोज दीक्षित पदयात्रा में पुलिस दल के साथ उपस्थित रहे
वही महंत कृष्ण दास ने बताया पनकी मंदिर में देश के कोने कोने से लोग दर्शन करने आते हैं और हनुमान जी उनकी मनोकामना को पूर्ण करते हैं जो सच्चे मन से हनुमान जी से मांग करते हैं उनकी हनुमान जी हमेशा मुरादे पूरी करते हैं
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संभ्रांत लोगों में रमाकांत मिश्रा, महेंद्र सिंह यादव, जय गोविंद शुक्ला,सुशील राजपूत, व पुलिस दल मे उप निरीक्षक ऋषि पाल, महिला कांस्टेबल सोनिया सिंह,कल्पना सिंह, नीलू,अनिल राजपूत के साथ अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
कानपुर नगर से महेंद्र यादव की रिपोर्ट यूपीआजतक
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री