पंजाब19दिसम्बर*साढ़े 3 क्विंटल चूरा पोस्त आरोपी कैपर चालक स्वर्ण सिंह काबू
अबोहर, 18 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, चौकी सीतो के प्रभारी लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने साढ़े 3 क्विंटल चूरा पोस्त आरोपी कैपर चालक स्वर्ण सिंह पुत्र अवतार सिंह वासी हिम्मतपुरा को हरियाणा में छापा मारकर काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा और बारीकी से पूछताछ की जायेगी कि यह पोस्त कहां से लेकर आये थे और किसे सप्लाई करना था। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मुकदमा नं. 72, 15.07.2022 एनडीपीएस एक्ट के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कैपर को कब्जे में लिया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी , आरोपी व कैपर।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री