कानपुर14दिसम्बर2022*महापौर व पार्षदों आखिरी सदन और भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया ।
नगर निगम में 2017 में चुने गए महापौर और पार्षद के 5 साल कार्यकाल के पूरे होने पर आखिरी सदन और भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 12:30 बजे सदन की शुरुआत महापौर प्रमिला पांडे और नगर आयुक्त शिवशरण रप्पा ने राष्ट्रगान गाकर की। अंतिम सदन में पार्षदों ने जमकर मस्ती की इस दौरान कुछ पार्षदों ने गाने गाए तो कुछ नहीं हंसी के चुटकुले कर सभी को गुदगुदाया। महापौर प्रमिला पांडे ने बताया कि उनका कार्यकाल 23 जनवरी को खत्म होगा जबकि प्रदेश में आज 5 साल पार्षद और मेयर के कार्यकाल को लेकर समापन की घोषणा पर आज अंतिम सदन में विदाई दी गई है। हालांकि महापौर के रूप में उन्होंने शहरवासियों के लिए बहुत से काम कराएं हैं। मगर कुछ काम ऐसे हैं जिनको लेकर उनके मन में मलाल है। महापौर प्रमिला पांडे ने बताया कि आर्य नगर में बनने वाली महिला मार्केट ना बनने का अफसोस है। अगर जनता उन्हें दोबारा मौका देगी तो वह अपने कार्यों को पूरा करआएंगी।
बाईट- प्रमिला पांडे, महापौर
More Stories
देवरिया 28 अक्टूबर 26*सलेमपुर में रंजना भारती ने चलाया ‘हर गाँव, हर बूथ PDA जनसंवाद’ अभियान
पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर26 *पुलिस दीदी टीम की जिलेभर में मुहिम तेज/संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्ती /
मथुरा 28 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार ।*