पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर26 *पुलिस दीदी टीम की जिलेभर में मुहिम तेज/संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्ती /
मध्य विद्यालय बिशनपुर कसबा में संजना प्रसाद के नेतृत्व में छात्राओं को किया जागरूक,
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया / जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस दीदी टीम, पूर्णिया द्वारा चलाई जा रही मुहिम अब तेज हो गई है। टीम द्वारा जिलांतर्गत विभिन्न विद्यालय, बाजार तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्ती की जा रही है। इसी क्रम में कसबा के मध्य विद्यालय बिशनपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके बाद पूरे इलाके में हर्ष उल्लास और जश्न का माहौल है।
*Sub inspector संजना प्रसाद के नेतृत्व में चला जागरूकता अभियान*
मध्य विद्यालय बिशनपुर में पुलिस दीदी टीम का नेतृत्व एसआई संजना प्रसाद कर रही थीं। उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल विवाह, छेड़खानी, मानव तस्करी और साइबर क्राइम के प्रति विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को निर्भय होकर पढ़ने और किसी भी अप्रिय घटना होने पर तुरंत 112 या महिला हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क करने को कहा। उन्होंने कहा कि पूर्णिया पुलिस हर समय बेटियों की सुरक्षा के लिए तैयार है।
*बाजार और संवेदनशील इलाकों में बढ़ी गश्ती से अपराधियों में हड़कंप*
पुलिस दीदी टीम द्वारा सिर्फ स्कूल ही नहीं बल्कि कसबा बाजार, बस स्टैंड, कोचिंग संस्थान और अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी लगातार गश्ती की जा रही है। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। टीम की सक्रियता से मनचलों और छेड़खानी करने वालों में हड़कंप मचा है, जबकि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
*शिक्षकों-ग्रामीणों ने की सराहना, छात्राओं में खुशी*
इस सराहनीय कार्य से छात्राओं में पुलिस के प्रति भरोसा और खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों और ग्रामीणों ने पुलिस दीदी टीम की इस पहल की जमकर सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित गश्ती से अपराध पर लगाम लगेगी और बेटियां अब खुद को और भी ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी।
More Stories
मथुरा 28 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 28 अक्टूबर 26* युवती का अश्लिल वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, दुष्कर्म व धर्मान्तरण का दबाव बनाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 28 अक्टूबर 26*थाना नौहझील पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध शराब के सहित किया गिरफ्तार ।*