कासगंज13दिसम्बर*13 दिसम्बर 2001 संसद हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की
महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष दिव्या शर्मा ने अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए कहा कि आने वाली सदियों तक इतिहास इस बात का साक्षी रहेगा कि 13 दिसम्बर 2001 का दिन भारत के संसदीय इतिहास में काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के कार्यकाल में भारतीय लोकतंत्र के ह्रदय भारतीय लोक शाही की सबसे बड़ी पंचायत संसद पर उस दिन हमला हुआ था, और यह बड़े हैरत की बात थी कि बाजपेयी सरकार उस हमले की सुगबुगाहट को समझ नहीं पाई और एक ऐसा धब्बा भारतीय संसद पर लग गया जो किसी सरकार के कार्यकाल में नही लगा महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष दिव्या शर्मा ने 13 दिसम्बर 2001 संसद हमले में शाहिद हुए सुरक्षाकर्मियों को भावपूर्ण श्रधांजलि अर्पित की और इस घटना को तत्कालीन बाजपेयी सरकार(राजग) की बड़ी असफलता करार दिया।

More Stories
अयोध्या 6मई26*सत्तीचौरा चौकी के महमदपुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है।
अयोध्या6मई26*बड़े मंगलवार पर रघुवंशी अयोध्यावासी सेवा संस्थान का विशाल भंडारा*
कानपुर नगर6मई26*जनता दर्शन में पहुंची ‘गुल्लक लूट’ की फरियाद, बच्ची की कहानी सुन भावुक हुए डीएम*