झांसी 12 दिसंबर। सेवानिवृत्त लेखपाल पिछले दो वर्ष से अपना जीपीएस भुगतान कराने के लिए लगा रहा चक्कर।
कृष्णा कुमार सिरोठिया सेवानिवृत्त लेखपाल ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया कि वह पिछले 2 वर्ष से अपने जीपीएस भुगतान के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कृष्ण कुमार सिरोठिया ने बताया कि वर्ष 2020 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से आज तक होने जीपीएफ का भुगतान नहीं मिला। कई बार संबंधित विभाग में जिम्मेदारों को अवगत कराया गया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है बल्कि संबंधित विभाग के अधिकारी रिश्वत की मांग करते हैं। रिश्वत न देने पर पिछले 2 वर्षों से उसका काम अधूरा पड़ा है। पीड़ित सेवानिवृत्त लेखपाल ले उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए 15 दिन में समस्या समाधान किए जाने की मांग की नहीं तो अनशन पर बैठने की चेतावनी पीड़ित के द्वारा दी गई।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26*शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 के देश और दुनिया के मुख्य समाचार*
NEW DELHI 23 OCTOBER 2026**TODAYS TOP NEWS* From hindi news channel Upaajtak
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*