*बड़ी खबर*
दिल्ली11दिसम्बर2022*दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी की हार के बाद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा।
*दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी की हार के बाद बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपा अपना इस्तीफा* …*बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा द्वारा आदेश गुप्ता का त्यागपत्र कर लिया गया है स्वीकार* ……..
*मिली जानकारी के मुताबिक आदेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद वीरेंद्र सचदेवा को बनाया गया है कार्यकारी अध्यक्ष* …..*वीरेंद्र सचदेवा अगले अध्यक्ष की नियुक्ति तक संभालेंगे पार्टी अध्यक्ष का कामकाज* ……..
*गौरतलब है की एमसीडी चुनाव में बीजेपी ने 250 वार्डों में से जीती थीं 104 सीटें ….. जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने 134 पर जीत की थी हासिल*…….
*बताते चलें की आदेश गुप्ता एमसीडी के वार्ड नंबर 141 के राजेंद्र नगर में रहते हैं……..यहां से आम आदमी पार्टी की आरती चावला ने जीत की है दर्ज* ……*हालांकि आदेश गुप्ता आखिरी तक अपनी जीत का करते रहे थे दावा …….उनका दावा था कि जब आखिरी रिजल्ट आएगा…. तो सब हो जाएगा साफ*……..
*आदेश गुप्ता ने कहा था कि बीजेपी ने मुद्दों पर लड़ा नगर निगम का चुनाव …..15 साल बाद भी बेहतर रही हमारी परफॉर्मेंस*……*आदेश गुप्ता ने कहा दिल्ली की जनता ने बीजेपी पर भी दिखाया है विश्वास. ….. ऐसा नहीं है कि आम आदमी पार्टी को ही दे दिया है पूरा समर्थन*……
*एमसीडी चुनाव के नतीजे आने के बाद आदेश गुप्ता ने आम आदमी पार्टी को घेरते हुए कहा था कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इलाका हो गया साफ…….. इस पर जब उनसे सवाल किया गया कि आपके इलाके में भी बीजेपी का सूपड़ा हो गया साफ ….. तो आदेश गुप्ता ने कहा था कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का नहीं होता कोई इलाका* …..
*आदेश गुप्ता ने कहा सांसद और विधायकों के होते हैं इलाके……. हम तो पूरी दिल्ली के हैं अध्यक्ष ….. और दिल्ली के अध्यक्ष होने के नाते हम पूरी दिल्ली में करते हैं काम*……..

More Stories
कानपुर नगर13 मई26*शिलापट्ट लगाने को लेकर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आमने सामने
कानपुर नगर 13मई26*तत्काल लाईन हाज़िर की कार्यवाही से अपराध और शहर के अपराधियों में मौज*
कौशाम्बी13मई26*तरसौरा गांव में लगी भीषण आग, 11 घर जलकर राख*