हरदोई11दिसम्बर*अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन बाइक सवार राजगीर मिस्त्री की मौत*
कोतवाली क्षेत्र पिहानी के व हरियावा विकासखंड के जरेली के मजरा रायपुर निवासी राजकुमार कुशवाहा पुत्र हाकिम कुशवाहा, संजय पुत्र रामनरेश व बबलू कुशवाहा पुत्र जगदीश कुशवाहा पिहानी जहानीखेड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर लगने से तीनों की मौत मौके पर हो गई। मृतक तीनो लोग बाइक पर सवार थे। परिजनों ने बताया कि राजकुमार ,संजय व बबलू जहानीखेड़ा में राजगीर मिस्त्री का काम कर रहे थे। शनिवार की शाम घर से जहानीखेड़ा काम करने के लिए बता कर गए थे। सुबह जहानीखेड़ा से वापस आ रहे थे कि सुबह सात बजे पडरवा गांव से पहले पिहानी की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और तीनों की मौके पर मृत्यु हो गई। घटना को देख आसपास इलाके में हड़कंप मच गया। राजकुमार संजय बबलू तीनों विवाहित है और बच्चे भी हैं ।घटना को सुनकर घर में भी कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर तत्काल पहुंचे कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने घटना की बिंदुवार जांच करके सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात वाहन का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बैंक व पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में 7:00 से 7:30 तक के सभी वाहनों की जानकारी करे।
More Stories
नई दिल्ली 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
दिल्ली 21 अक्टूबर 26*🇮🇳 पैरा एशियाई खेलों में भारत का डबल धमाका, हाई जंप में गोल्ड-सिल्वर तो शॉट पुट में क्लीन स्वीप 🥇🥈🥉
पूर्णिया बिहार 21 अक्टूबर 2026*पूर्णिया में शहीदों को सलाम! पुलिस संस्मरण दिवस पर IG-SSP ने दी श्रद्धांजलि