पंजाब10दिसम्बर*अबोहर बार एसोसिएशन के चुनावों के नॉमिनेशन फार्म भरने का सोमवार को अंतिम दिन
लखविंद्र सिंह सिद्धू अपनी टीम के साथ दाखिल करेंगे नामांकन
अबोहर, 10 दिसंबर (शर्मा/सोनू): अबोहर बार एसोसिएशन के चुनाव 16 दिसंबर को होने जा रहे हैं। जिसमें चुनाव कमेटी के सदस्य एडवोकेट संदीप बजाज, अरूण मुंजाल, जयदयाल कांटीवाल, प्रवीण भादू, जगनन्दन बराड़ बनाए गए हैं। 09 दिसंबर को चार वकीलों रमेश जैन, सिकंदर कपूर, काजल व सुनील मेहरा ने नामांकन दाखिल किए थे। जबकि 12 दिसंबर को लखविंद्र सिंह सिद्धू, मनजीत जसूजा, लखवीर सिद्धू, जितेंद्र भोबरिया नामांकन दाखिल करेंगे। 13 दिसंबर को फार्मों की चैकिंग की जायेगी व इसी दिन नॉमिनेशन वापिस लिए जा सकते हैं। 16 दिसंबर को चुनाव बार रूम में सुबह 9.30 बजे से सांय 4.30 बजे तक करवाये जायेेंगे। 16 दिसंबर को सायं 4.30 बजे वोटों की गिनती होगी और परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। बार एसोसिएशन के कुल 405 मैंबर हैं। इस बार चुनाव मैदान में रमेश कुमार जैन व लखविंद्र सिंह सिद्धू प्रधान पद पर चुनाव मैदान में हैं जबकि सैक्ट्री पद के लिए सिकंदर कपूर व मनजीत जसूजा व ज्वाईंट सैक्ट्री के पद के लिए काजल व लखवीर सिंह सिद्धू चुनाव लड़ेंगे। कैशियर के लिए सुनील मेहरा व जतिंद्र भोभरिया चुनाव मैदान में है। भरोसेमद सूत्रों से पता चला है कि लखविंद्र सिंह सिद्धू प्रधानगी पद की दौड़ में आगे चल रहे हैं जबकि सैक्ट्री पद की दौड़ में सिकंदर कपूर आगे हैं।
फोटो:10, चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
नई दिल्ली 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश दुनिया प्रदेश की आज की प्रमुख खबरें
चमोली 20 अक्टूबर 26*श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
कानपुर नगर 20 अक्टूबर 26*27 वर्षीय युवक भूरा राजपूत का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।*