झांसी 07 दिसंबर2022*पुलिस द्वारा कबूतर डेरा पर की गयी बड़ी छापामार कार्यवाही।
पुलिस द्वारा कबूतर डेरा पर बड़ी छापामार कार्रवाई की गई जिससे डेरा पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने हजारों किलोग्राम लहन को नष्ट कर हजारों लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की। पुलिस उपाधीक्षक मऊरानीपुर अरुण चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस चौकी क्षेत्र रानीपुर के अंतर्गत आने वाले भकौरा कबूतर डेरा पर चौकी प्रभारी अनुज कुमार एवं थाना प्रभारी लहचूरा अमरनाथ व महिला चौकी प्रभारी के द्वारा संयुक्त रूप से कबूतर डेरा पर छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें मौके से पुलिस ने 5000 किलोग्राम लहन को नष्ट किया। साथ ही 1360 लीटर अवैध शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले उपकरणों एवं भट्टियों को नष्ट किया। कार्यवाही के दौरान कबूतर डेरा पर हड़कंप मच गया। तो वही कबूतर डेरा देखते देखते खाली हो गया। पुलिस ने उक्त मामले को लेकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू की।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
पूर्णिया कस्बा 21 जून26 कसबा हत्याकांड: 3 दिन में खुलासा, हथियार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
रोहतास २२जुन २६ * मुस्लिम फेमिली बोर्ड ( दारुल काजा)
महोबा २२ जून २६ * चरखारी में इमाम हुसैन की याद में निकला शेर, अकीदतमंदों ने किया इस्तकबाल