August 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया का मखाना अब विश्वस्तरीय, एमएसपी पर जारी है चर्चा ! दिलीप संघाणी*

पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया का मखाना अब विश्वस्तरीय, एमएसपी पर जारी है चर्चा ! दिलीप संघाणी*

पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया का मखाना अब विश्वस्तरीय, एमएसपी पर जारी है चर्चा ! दिलीप संघाणी*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से

पूर्णियाबिहार : गुजरात के पूर्व मंत्री एवं इफको के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने गुरुवार को पूर्णिया पहुंचकर कहा कि पूर्णिया और सीमांचल का मखाना अब विश्वस्तरीय उत्पाद बन चुका है। इसकी मांग देश-विदेश में तेजी से बढ़ रही है,
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर दाम दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने बिहार में मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की है। सीमांचल में मखाना बोर्ड का कार्यालय खोलने की मांग पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को वे केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के समक्ष रखेंगे,

*एमएसपी पर चल रही है चर्चा*
मखाना के न्यूनतम समर्थन मूल्य के सवाल पर श्री संघाणी ने कहा कि इस पर सरकार के स्तर पर गंभीर चर्चा चल रही है। हमारा प्रयास है कि किसानों को उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य मिले,

*खाद की उपलब्धता पर बोले*
देश में खाद की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि ईरान-अमेरिका तनाव और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण उर्वरक उत्पादन प्रभावित हुआ है। लेकिन इफको किसानों तक समय पर खाद पहुंचाने के लिए उत्पादन बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रहा है,

*अतुल्यम की बड़ी इकाई का उद्घाटन*
प्रेस वार्ता के बाद दिलीप संघाणी कटिहार के लिए रवाना हुए, जहां अतुल्यम मखाना फूड प्रोसेसिंग की एक विशाल इकाई का उद्घाटन किया गया,

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व सांसद सुधीर गुप्ता, एनसीसीएफ एवं बिस्कोमान के चेयरमैन विशाल सिंह, अतुल्यम के सीईओ हेम कुमार पाण्डेय, अतुल्यम के निदेशक विनोद आशीष सहित इफको, नाफेड, बिस्कोमान के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मुंबई, गुजरात, दिल्ली, यूपी, पंजाब और बंगाल से आए बड़े व्यापारी, बालाजी, हल्दीराम, रिलायंस और विशाल मेगा मार्ट जैसी कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए,
आयोजकों ने बताया कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर सहकारी संगठन, कॉरपोरेट और व्यापारी एक साथ आकर किसानों से सीधी खरीद, आधुनिक प्रोसेसिंग और मखाना के बाजार विस्तार पर काम करेंगे, कार्यक्रम में 1000 से अधिक मखाना किसान और श्रमिक भी उपस्थित थे,