‘हमीरपुर07दिसम्बर2022*ग्राम सभा की खुली बैठक सम्पन्न’
कुरारा, हमीरपुर
आज देवीगंज गाँव के पंचायत भवन में यूनोप्स के सहयोग से जल जीवन मिसन के तहत ग्राम सभा की खुली बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक रामायण प्रसाद यादव ग्राम प्रधान देवीगंज की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक के माध्यम से ग्राम पंचायत सचिव विकास चौधरी ने यूनोप्स के सहयोग से पानी समिति द्वारा बनाई गई कार्ययोजना से छूटे कार्यो को चिन्हित किया तथा नए कार्यो को जीपीडीपी में शामिल कर ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करने और नई आशा बहू के चयन तथा गाँव के विकास के लिये चलायी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी इसी क्रम में यूनोप्स के जिला सलाहकार सिद्धगोपाल त्रिवेदी ने बताया कि पानी समिति द्वारा एफ एच टी सी से छूटे घरो को चिन्हित किया गया है उन छूटे घरो में अब टोटी वाला नल लग जायेगा तथा आपलोग भी जल संरक्षण तथा इसके रखरखाव के लिए सहयोग करे साथ ही पेयजल का परीक्षण अगले सप्ताह कराने का निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित पानी समिति की सदस्या बिमलेश कुमारी ने नलो की खुली न छोड़ने की बात कही।गांव के ही राम मनोहर ने तालाब सफाई का मुददा उठाया जिसको पंचायत सचिव ने कार्यवाही में लिख लिया । पानी समिति के अध्यक्ष प्रधान जी बताया कि देवीगंज पंचायत को यूनोप्स के सहयोग से मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। ग्राम पेयजल एवम स्वच्छता समिति को जलजीवन मिसन के तहत प्रशिक्षित किया गया है, उसी के तहत पेयजल एवम स्वच्छता के कार्यो को करती रहेगी।बैठक में सभी उपस्थित लोगों जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई और जल संरक्षण पर चर्चा के बाद बैठक का समापन किया गया। बैठक में रोहित, सत्यनारायण, हाकिम यादव, दिनेश, चंद्रदेव तथा पानी समिति के सदस्य, व ग्राम सभा के लोग उपस्थित रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया