भागलपुर04दिसम्बर2022*कांग्रेस इंटक के सदस्यों ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनायी
__________________
कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में। आज दिनांक 3 दिसंबर 2022 शनिवार को संध्या 5:30 बजे कुप्पाघाट में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में प्रबुद्ध नागरिकों के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपना विचार व्यक्त किया। मौके पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा- राजेंद्र बाबू सादगी और ईमानदारी की मिशाल थे। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का व्यक्तित्व राष्ट्रीयता जनहित के प्रति संवेदनशीलता तथा राष्ट्र के उत्थान व नैतिक मूल्यों के प्रति निष्ठा की ज्योति से आलोकित किया था। वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे, जिन्होंने भारत के संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका जीवन मूल्य सदैव पार्टियों का पथ प्रदर्शित करते रहेगा। डॉ आरिफ आजाद ने कहा राजेंद्र बाबू विचारों के धनी थे। कार्यक्रम में महामंत्री प्रवीण कुमार झा,सेवानिवृत्त उपेंद्र राम, कामेश्वर मंडल,सिकंदर चौधरी, कैलाश हरि, सनी कुमार,विवेक कुमार,आनंद कुमार,मुकुंद कुमार सिन्हा एवं पार्टी के पदाधिकारी के साथ-साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
सधन्यवाद!
भवदीय
ओम प्रकाश उपाध्याय
प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक बिहार।
More Stories
बांदा 14 अक्टूबर 26*में नवरात्रि पर DJ और लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर रोक की मांग
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26,*17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम शामिल करने और जानकारी करने को विशेष कैंप का आयोजन,,,
बांदा 14 अक्टूबर 26मिशन शक्ति 6.0 – DIG और SP पहुंचे वृद्धा आश्रम, बुजुर्गों को दी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली की शुभकामनाएं*