कौशाम्बी27नवम्बर2022*स्टे के बावजूद जमीन पर कब्जा कर रहे लोगों को मना करने पर दबंगों ने महिला से की अभद्रता*
*कौशांबी* चायल तहसील के रैया देह माफी गांव की जगरानी देवी पत्नी राम औेतार की जमीन अराजी संख्या 457 क रकबा 0.1141 हेक्टेयर का मुकदमा सिविल न्यायालय में विचाराधीन है मामले में अदालत में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है लेकिन उसके बाद भी दूसरे पक्ष के लोग जमीन पर जबरिया निर्माण कर रहे हैं महिला जगरानी ने बताया कि 27 नवम्बर को गांव के ही भोला पुत्र रम्भा पटेल जमीन पर जबरन कब्जा करने लगा निर्माण कार्य शुरू कर दिया तो महिला ने निर्माण का विरोध किया जिस पर भोला वा सुभाष पटेल ने जगरानी देवी को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मार पीट करने पर आमादा हो गए दबंगों के चंगुल से छूट कर महिला घर के भीतर घुसी है तब उसकी जान बची है जगरानी देवी ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना पुलिस से किया है
More Stories
शामली 1 अक्टूबर 26*उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर, 1 अक्टूबर 2026* एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर26 पोषण माह पर बच्चों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग एवं रंगोली, संतुलित आहार का दिया संदेश*