झाँसी20नवम्बर*भण्डरा में गिरने की हालत में सरकारी भवन।
झांसी 20 नवंबर। ग्राम पंचायत भण्डरा में एक ऐसा सहकारी भवन भी है जो कि आज जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। जिसमें कभी भी कोई भी बड़ी अनहोनी हो सकती है। मऊरानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भंड़रा में स्थित सहकारी बीज गोदाम भण्डार अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। 1955 में निर्मित यह इमारत 1969 में सहकारिता मंत्री के द्वारा कामकाज के लिए लोगों को समर्पित की गई थी। जिसमें आज भी एक सहकारी कर्मचारी कार्यरत है। वर्तमान में तैनात अतुल कुमार उपाध्याय ने बताया कि जर्जर स्थिति में पहुंच चुका भवन में काम करने को मजबूर है। तो वही डर के साए में रहने को मजबूर भी है। इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोरे आश्वासन ही मिल रहे है। समस्या समाधान का प्रयास नही किया गया। एक बार पुनः सहकारी कर्मचारी ने नया भवन बनाने जाने की मांग की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
मेरठ7मई26* 10 मई को मनाया जाएगा अमर शहीद अमर सिंह गुर्जर का 1857 का ऐतिहासिक बलिदान दिवस
लखनऊ7मई26• तमिलनाडु के राज्यपाल, विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें-एआईपीएफ
लखनऊ7मई26*राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनगणना 2027 के शुभारंभ की घोषणा की है!!