कौशाम्बी10नवम्बर*नाली निर्माण की धांधली की जांच करने पहुंचे सरैया गांव डीपीआरओ*
*कौशाम्बी सिराथू* विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा रामपुर धमावा के मजरे सरैया गांव में हो रही नाली निर्माण की धांधली की शिकायत पर डीपीआरओ ने मौके पर पहुंच कर तकनीकी जांच पड़ताल कराकर घटिया निर्माण मिलने पर सख्त कार्यवाही की बात कही है। ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर डीपीआरओ ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए स्वयं पहुंचकर मौके पर जांच पड़ताल किया। जांच में मिली खामियों पर उन्होंने बताया कि निर्माण में घटिया बालू और खराब गिट्टी पाई गई है मानक की धज्जियां उड़ा रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है, वहीं मौके पर जिम्मेदार लोगों को कड़ी फटकार लगाया। इस मामले में कौशांबी के डीपीआरओ बाल गोविंद श्रीवास्तव से जब वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि नाली निर्माण में घटिया सामग्री धांधली पाई गई संबंधित सचिव और ग्राम प्रधान के विरुद्ध नोटिस जारी की जा रही है जल्द ही कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वही शिकायत कर्ता रोहित सिंह, भानु प्रताप सिंह, गोपाल सिंह, रवि सिंह, विकेंद्र सिंह आदि का कहना है। हम लोग डीपीआरओ की जांच से संतुष्ट नहीं हैं, जबकि मौके पर घटिया ईट लग रही है। 2 हजार पट श्याम ईट नाली में लगाकर उस पर प्लास्टर करवा दिया गया है।घटिया पीली ईट पट श्याम बोगड़ा बालू आदि की वीडियो फोटोग्राफी निर्माण स्थल से ग्रामीणों का कहना है कि मानक के अनुसार काम नहीं हो रहा है। इसकी जांच टेक्निकल टीम द्वारा करवाई जाए। वहा से घटिया सामग्री हटाई जाए। और मानक के अनुसार और गुणवत्ता पूर्ण काम हो,सही काम हो। अन्यथा की स्तिथि में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर टेक्निकल टीम से जांच करवाई जायेगी।

More Stories
नैनीताल19जून 26*लालकुआँ में चोरों के हौसले बुलंद: मोटरसाइकिल के बाद अब ‘दूध चोर’ सक्रिय, कोतवाली के सामने से क्रेट्स ले उड़ा चोर
कानपुर नगर19जून26*इस समय भयंकर कड़ी धूप।के यातायात पुलिस जाम लगने के भय से कर रही मुस्तैद ड्यूटी
मथुरा 19 जून 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।*