कौशाम्बी10नवम्बर*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृहद मेगा शिविर का किया गया आयोजन*
*कौशाम्बी* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के तत्वाधान में वृहद मेगा शिविर का आयोजन डॉ रिजवी कॉलेज आफ लॉ करारी में किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ महिला कल्याण विभाग, सोशल एक्शन फार ग्लोबल अवर्नेश सोसायटी, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला दिव्यांग विभाग सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाये गये। कार्यक्रम का संचालन तहसीलदार भूपाल सिंह द्वारा किया गया, जिनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को राजस्व से संबंधित जानकारी प्रदान की गयी। एआरटीओं तारकेश्वर मल्ल द्वारा सड़क में सुरक्षित एवं यातायात नियमों एवं हेल्मेट पहनने के लिये कहा गया व सड़क दुर्घटनाओं एवं सड़क दुर्घटना में घायल लोगो की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुशील कुमार द्वारा उनके विभाग में चल रही योजना और लाभ के बारे में बताया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती रेनू वर्मा द्वारा महिलाओं को सशक्त अपने अधिकारों के बारे मे जागरूक होने के लिए प्रेरित किया गया। महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती अंजू द्विवेदी द्वारा उनके विभाग में महिलओं एवं बच्चों से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। सोशल एक्शन फार ग्लोबल अवर्नेश सोसायटी की सदस्य श्रीमती संगीता कुशवाहा द्वारा महिलाओं से संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती आभा पाल द्वारा निःशुल्क कानूनी सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है, मुकदमा दर्ज होने के पहले प्री लिटिगेशन के आधार पर सुलह समझौता के बारे में एवं अन्य कनूनों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती आभा पाल, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल, पीटीओ महेन्द्र पाण्डेय, आरआई कौशल कुमार सिंह एवं महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती अंजू द्विवेदी सहित जनमानस व स्कूल के अध्यापकगण भी उपस्थित रहें।

More Stories
लखनऊ6अगस्त26*भारी बेइज्जती लानत-मलानत के बाद NHAI जागा
नई दिल्ली6अगस्त26*PM मोदी से जुड़ा फेसबुक का क्या है विवाद? जिसके लिए मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग को मांगनी पड़ी माफी*
नई दिल्ली6अगस्त26**FCRA Amendment Bill: केंद्र सरकार अब एफसीआरए संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी कर रही है.*