*ब्रेकिंग न्यूज़*
औरैया10नवम्बर*नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल और विकासखंड अजीतमल चढ़ा घोटालों की भेट*
*सूत्र नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल मैं प्रधानमंत्री आवास के नाम पर लोगों को बिना आवास निर्माण कराए खातों में डाल दी गई धनराशि जल्द खुलासा होगा दैनिक भारत कनेक्ट न्यूज पेपर पर*
*लोगों का मानना है कि जिस पात्र व्यक्ति को आवास मिलना चाहिए वह अभी भी झोपड़ियों में रह रहा है और जिसको आवास नहीं मिलना चाहिए उसको आवास दिया गया इसकी गहनता से जांच कराएगा दैनिक भारत कनेक्ट न्यूज़ पेपर*
*सूत्र बताते हैं कि जिस व्यक्ति की जमीन नगर पंचायत बाबरपुर में नहीं है उसको भी दिया गया आवास और आवास दिलाने के नाम पर हुआ बहुत बड़ा घोटाला*
*लोग बताते हैं विकासखंड अजीतमल के ग्राम पंचायत सराय बाबरपुर मैं देखने को मिला घोटाले का असर, जन सूचना अधिनियम 2005 के तहत सूचना मांगने के एवज में 10 रूपए की जगह देना होगा 3255 रूपए, पंचायत में आए 2017 से 2022 के शौचालय का विवरण मांगने के लिए ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा नोटिस भेज दिया जाता है कि 3255 रूपए पंचायत के खाते में जमा कराओ उसके बाद कार्य की सूचना दी जाएगी, जिसकी एक प्रति खण्ड विकास अधिकारी को भी दी गई हैं,कोई भी जिम्मेदार,साधारण गरीब व्यक्ति या समाजसेवी इस तरह का घोटाले का कार्य मांगता है तो ग्राम पंचायत सचिव द्वारा इस तरह के नोटिस दिए जाते है, लोगों की सूचना पर 2018 में जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा को अनियमितता की शिकायत दी गई जिसमें जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए, जांच कराई गई जांच में पाया गया कि ग्राम पंचायत बाबरपुर देहात में 66 शौचालय में से 19 शौचालय निर्माणाधीन पाए गए, अमर उजाला पेपर की कटिंग के अनुसार 28/04/2018 मे डीपीआरओ केके अवस्थी ने मिडिया को बताया कि बाबरपुर देहात के प्रधान आदित्य राजपूत को नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है*
*सामुदायिक शौचालय में नहीं है उत्तम व्यवस्था केयरटेकर का मानदेय भी निकाला जा रहा है प्रतिदिन नहीं खोला जाता है शौचालय* सूत्र
*सूत्र बताते हैं कि विकासखंड अजीतमल के कुछ ग्राम प्रधान केयर टेकर को केवल ₹6000 मानदेय की चेक देते हैं और ₹3000 स्वयं डकार रहे हैं जबकि ₹3000 मेंटेनेंस के लिए आता है जबकि पंचायत भवन अभी पूर्ण भी नहीं है फिर भी ₹3000 मेंटेनेंस कहां जा रहा है, सरकार को लगाया जा रहा है चूना? समस्य पंचायत के सामुदायिक शौचालयों का किसी दूसरे विभाग से जांच करा कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए तभी इस की सही जांच हो पाएगी।*
*सूत्र बताते हैं कि विकासखंड अजीतमल में रोजगार सेवकों से काम कराने के नाम पर मागा जाता कमीशन कच्चे काम पर 5 से 6 परसेंट और पक्के काम पर 15 से 16 परसेंट कमीशन लिया जा रहा है*
*बहुत जल्द इन सब खबरों का खुलासा करेगा भारत कनेक्ट दैनिक न्यूज़पेपर*

More Stories
पूर्णिया बिहार 24 मार्च26 उड़ान गश्ती: छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की पहल_
पूर्णिया बिहार 24 मार्च 26 _रानी सती मंदिर में चोरी, 2 लाख की नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद_
लखनऊ 24 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….