पंजाब 01 नवंबर*नगर थाना 2 पुलिस ने 306 मामले का छठा आरोपी शम्भू को काबू किया
अबोहर, 01 नवंबर (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने छापा मारकर संत नगरी निवासी शंभु कुमार पुत्र चिमन लाल को 306 के मामले में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने परमजीत कौर पत्नी पत्नी सोहन लाल वासी कैलाश नगर अबोहर के बयानों पर उसके पति को तंग परेशान करने के आरोप में मुकदमा नं. 87, 12.10.21 भांदस की धारा 306 आईपीसी के तहत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 5 लोगों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। आज पुलिस ने छठे आरोपी शम्भू को काबू किया है। बताया जाता है कि उक्त सभी आरोपी पैसे को लेकर सोहन लाल को परेशान करते थे जिसके चलते उसने आत्म हत्या कर ली थी। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बांदा 6 अगस्त 26*स्कूल में कक्षा एक व पांच के बच्चों का हुआ टीकाकरण, एएनएम ने लगाई टीडी/डीपीटी वैक्सीन
बांदा6अगस्त 26*जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- गंदा पानी घरों में घुस रहा,बीमारी फैलने का खतरा*
बांदा 6 अगस्त 26*पैलानी में लापता मानसिक रूप से बीमार महिला की तलाश जारी,नाले में डूबने की आशंका; पुलिस ने उतारे गोताखोर*