छपरौली31अक्टूबर*प्रमुख समाजसेवी एवं लेखक डॉक्टर यशदेव आर्य को पौधा भेंट कर किया सम्मानित।
प्रमुख समाजसेवी एवं लेखक डॉक्टर यशदेव आर्य का क्षेत्र के गाँव शबगा पहुँचने पर आँखें के पर्यावरण संरक्षक ने पौधा भेंट कर किया सम्मानित।
रोहतक से पाणिनि व्याकरण मीमांसा के लेखक एवं प्रमुख समाजसेवी डॉक्टर यशदेव आर्य एवं उनकी पत्नी डॉक्टर सरिता आर्य को शबगा
पहुँचने पर सामाजिक संस्था आँखें के पर्यावरण संरक्षक समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय एवं रोहित कुमार ने पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
पर्यावरण पर शोध पेपर प्रकाशित करने वाले डॉक्टर यशदेव आर्य सामाजिक संस्था आँखें मीडिया सोशल नेटवर्क के पौधा रोपण अभियान से प्रेरित होकर आँखें के पर्यावरण संरक्षकों से पौधा रोपण अभियान पर समीक्षा करने पहुँचे थे।
डॉक्टर यशदेव आर्य ने कहा कि आँखें द्वारा चलाये जा रहे पौधा रोपण अभियान का चरण विवाह संस्कार में पौधा रोपण संस्कार उन्हें अत्यन्त प्रभावित करता है। उन्होंने कहा वेदों में पर्यावरण शुद्धि की ऋचाओं का उल्लेख है। वेदों का अनुसरण प्रदुषित पर्यावरण को शुद्ध करता है। पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ और पौधा रोपण वेदों द्वारा प्रमाणित सबसे सरल उपाय है।
इस अवसर पर गुरूकुल कुरुक्षेत्र के मुख्य संरक्षक डॉक्टर संजीव आर्य, रोहित कुमार, प्रधानाचार्य सुनील कुमार आर्य, समाजसेवी रविकुमार एडवोकेट, मास्टर राकेश सरोहा, शिवा आर्य आदि उपस्थित रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली30 अप्रैल 2026-यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की देश की कुछ खास खबरें
धार 30अप्रैल26*मध्य प्रदेश धार में भीषण सड़क हादस..!*
NEW DELHI 30APRAIL 2026*TODAYS TOP NEWS*